एलोवेरा रात भर रखने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 10:14

रात में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने के 6 फायदे -

पिंपल्स की समस्या होती है दूर

पिंपल्स (Pimples) और दाग धब्बों की शिकायत होने पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा जेल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रात में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सोते हैं, तो इससे पिंपल्स और दाग धब्बों की शिकायत दूर होती है।

डार्क सर्कल की समस्या होती है दूर

डार्क सर्कल (Dark Circle) की शिकायत होने पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा जेल में विटामिन ई पाया जाता है, इसलिए अगर आप रात में आंखों के नीचे काले घेरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सोते हैं, तो इससे डार्क सर्कल की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

झुर्रियों की शिकायत होती है दूर

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा जेल में विटामिन ई और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो इससे झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत दूर होती है।

स्किन रहती है मॉइस्चराइज

ड्राई स्किन (Dry Skin) की समस्या होने पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो इससे चेहरा मॉइस्चराइज रहता है।

चेहरे पर आता है निखार

चमकती त्वचा (Glowing Skin) की चाहत रखने वालों के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा जेल में विटामिन ई और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो इससे चेहरे पर ग्लो आता है।

खिली-खिली नजर आती है त्वचा

एलोवेरा जेल के अंदर अमीनो एसिड पाया जाता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को टाइट रखने में मददगार साबित होता है, साथ ही रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से त्वचा खिली-खिली नजर आती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info